एचपीएसईबीएल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन की मासिक बैठक संपन्न
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – नाहन
एचपीएसईबीएल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन यूनिट की मासिक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की। बैठक की कार्रवाई के दौरान सर्वप्रथम महासचिव कमलेश पुंडीर ने सभा में आए सभी सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि 31-12-2015 को 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को उनका बकाया एरियर जारी कर दिया गया है, जिस पर सभा ने विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट का आभार प्रकट किया। साथ ही मांग रखी गई कि 59 साल से 69 साल तक के सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को भी उनके बकाया एरियर का भुगतान शीघ-अतिशीघ्र किया जाए। इस अवसर पर एचपीएसईबीएल बोर्ड मैनेजमेंट से विशेष आग्रह किया गया कि सभी फैमिली पेंशनरों को श्रेणियों में न बांटकर एक किश्त में ही उनके एरियर का भुगतान किया जाए, जिससे उनको पूरा लाभ प्राप्त हो सके।
सभा में सभी पेंशनरों व कर्मचारियों का 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता जो कि जनवरी, 2023 से लेकर जनवरी, 2026 तक नहीं दिया गया, उसको बिना देरी के जारी करने की मांग रखी गई। बैठक में एससी गौतम, केसी सोहल, विनोद सिंघल, लियाकत अली, सुशील कुमार वर्मा, राजकुमार, बाबू राम, पूरन चंद, महीपाल, बुध राम, हरम सिंह, अब्दुल खालिक, अश्वनी गौतम, ओम प्रकाश तोमर, विजय सोहल, आशिक अली, सुखचैन, मोहन लाल, मोहम्मद अली, किशन सिंह, राम गोपाल, मैई दास, इंदर सिंह, पपिंदर सिंह, प्रेम सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।