22 व 23 अक्तूबर को सजेगा मेला, सनातन सेवा समिति शाहतलाई ने आयोजन को लेकर की बैठक
नगर संवाददाता-शाहतलाई
सनातन सेवा समिति शाहतलाई ने दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैैं। इस आयोजन को लेकर समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हर वर्ष की भांति शाहतलाई दशहरा महोत्सव 22 और 23 अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। समिति का प्रयास है कि शाहतलाई दशहरा महोत्सव धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम बने।
बैठक में सुंदर्शन शर्मा को संयोजक, शिव कुमार को सह-संयोजक, शशि रघुवंशी को अध्यक्ष, परमार ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित शर्मा को उपाध्यक्ष तथा अंकु ठाकुर को सह-उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा तरसेम राणा को महासचिव, आंचल ठाकुर व सचिन सोनी को सह-सचिव, नीरज कतना को कोषाध्यक्ष, अर्पित कौशल को सह-कोषाध्यक्ष, हिमल भारद्वाज को मीडिया प्रभारी, सुमित सोनी को सह-मीडिया प्रभारी, राजकुमार राणा को प्रवक्ता, तुषार डोगरा को सह-प्रवक्ता तथा विश्व नाथ को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं केके शर्मा को वरिष्ठ मुख्य सलाहकार तथा गौरी महंत और राजेश शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि शाहतलाई दशहरा महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे। 22 और 23 अक्तूबर को शाहतलाई में आयोजित होने वाले इस भव्य दशहरा महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। समिति ने सभी लोगों से महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।