‘लव एंड वॉर’ से सामने आया रणबीर कपूर का दूसरा पोस्टर, इंटेंस लुक ने बढ़ाई हलचल

संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फिल्म के बारे में हर एक अपडेट्स को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में बॉलीवुड के तीन बेहद टैलेंटेड और बड़े नाम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए जहां मेकर्स ने हाल ही में रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया था, ऐसे में अब फिल्म को लेकर बनी हुई दीवानगी को एक अलग लेवल पर लेकर जाते हुए मेकर्स ने एक्टर का दूसरा जबरदस्त पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है। पोस्टर में सुपरस्टार का इंटेंस और पहले कभी न देखा गया लुक बेहद शानदार लग रहा है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर उत्सुकता इसकी अनाउंसमेंट के समय से ही सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब मेकर्स द्वारा जारी किए गए रणबीर कपूर के दूसरे पोस्टर में फिल्म की दिलचस्प दुनिया की झलक साझा की है। रणबीर पोस्टर में नीली कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, वहीं उनके चेहरे पर नजर आ रही कमाल की इंटेंसिटी, उनके द्वारा निभाए जाने वाले किरदार के अनोखेपन को दर्शा रही है। SLB जिन्हें अपनी फिल्मों की भव्यता और ग्रैंड स्केल पर बनाई जाने वाली दुनिया के लिए जाना जाता है, उन्होंने अपनी सीमाओं को पार करते हुए इस बार ऐसा लग रहा है जैसे खुद को भी पीछे छोड़ दिया है। पोस्टर संग सामने आया BGM, उनके कहानी कहने के ट्रेडमार्क स्टाइल के साथ खूबसूरती से जाता है। वहीं, फैंस के लिए इस शानदार पोस्टर के जरिए फिल्ममेकर ने कुछ ऐसा दिया है, जिसमें उन्हें हैरान कर दिया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अब दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है –

https://www.instagram.com/p/Ddqih4to6dy/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।

संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।