नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी Redmi भारतीय बाजार में अपना नया फोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी यह फोन 1 अक्टूबर को भारत में पेश करेगी। लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।
तीन रंगों में मिलेगा फोन
Redmi 17C 5G को भारत में कॉफी ब्रू, पर्पल डॉन और डार्क नाइट रंगों में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी। बिक्री शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और शाओमी के रिटेल स्टोर के जरिए होगी।
6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले
फोन में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और 8GB RAM मिलने की जानकारी है।
6000mAh की बैटरी
Redmi 17C 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और कंपनी का दावा है कि फोन करीब 90 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
50MP का AI कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कैमरे में पोर्ट्रेट मोड और HDR जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेल्फी के लिए भी ब्यूटी मोड दिया जाएगा।
पानी की बूंदों के बीच भी काम करेगी स्क्रीन
Redmi 17C 5G Xiaomi HyperOS पर चलेगा। इसमें Circle to Search फीचर भी मिलेगा। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इसमें Wet Touch टेक्नोलॉजी भी होगी, जिससे उंगलियां गीली होने पर भी स्क्रीन को इस्तेमाल करना आसान होगा।