लोहारा लोअर गांव में निजी भूमि पर काटा खैर का पेड़
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
वन परिक्षेत्र अंब के तहत लोहारा लोअर गांव में निजी भूमि से खैर के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी शिव कुमार पुत्र गुरदास राम ने थाना अम्ब में शिकायत देकर मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी मलकीयती भूमि से 31 अगस्त को छह खैर के पेड़ कथित तौर पर चोरी से काट लिए गए। उसे इसकी जानकारी 1 सितंबर को विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से मिली। इसके बाद उसने संबंधित वन विभाग को सूचना दी। शिकायत के अनुसार वन विभाग के बीट अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की वहीं, डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के वाद आगामी कारवाई को जारी है।