हरलोग पंचायत में 300 लोगों की सेहत जांची, मुफ्त टेस्ट किए

निजी संवाददाता-घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के निदेशक आशीष ठाकुर ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हरलोग पंचायत में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। उन्होंने बताया कि मेडिकल कैम्प में ईसीजी, ब्लड, शुगर व बीपी के निशुल्क टेस्ट किये गए। कैम्प में इंडस हॉस्पिटल मोहाली के डॉक्टर आशीष पाल सिंह, नवदीप गर्ग, डॉक्टर अवंतिका ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि कैम्प में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

आशीष ठाकुर ने बताया कि सदर क्षेत्र में यह पांचवा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि उनकी सदैव प्राथमिकता रही है कि लोगों को घर द्वार पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। उन्होंने बताया कि पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के आयोजन किये जाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान रूप लाल शर्मा, बीडीसी सदस्य रुकमा चंदेल, उपप्रधान दिनेश कुमार, राकेश पाठक, संतराम, जगदीश ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, साहिल व कश्मीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।