नेशनल स्पोर्ट्स डे पर चांसलर प्रोफसर पीके खोसला ने किया उद्घाटन, कैंपस में कोर्ट की संख्या तीन हुई
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर शूलिनी यूनिवर्सिटी में दो नए इंटरनेशनल-लेवल सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया। चांसलर प्रोफसर पीके खोसला ने इन कोर्ट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट की संख्या बढक़र तीन हो गई है। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. अतुल खोसला, डायरेक्टर ऑपरेशन्स (रिटायर्ड) ब्रिगेडियर एसडी मेहता और एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. नीरज गंडोत्रा मौजूद रहे।
वाइस चांसलर प्रो. अतुल खोसला ने कहा कि नए कोर्ट विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर देंगे। खेल युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, दृढ़ता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स विक्रांत चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कोर्ट से कैंपस में खेल गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम का समापन एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. नीरज गंडोत्रा के समापन भाषण के साथ हुआ।