नालागढ़ में वेंडर डिेवेलपमेंट प्रोग्राम

एमएसएमई को बड़ी कंपनियों की सप्लाई चेन से जोडऩे पर जोर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नालागढ़
स्थानीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई को बड़ी औद्योगिक कंपनियों और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स की सप्लाई चेन से जोडऩे के उद्देश्य से नालागढ़ में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। भारत सरकार की राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस पहल तथा हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्किललैब्स ने कार्यान्वयन सहयोगी की भूमिका निभाई।कार्यक्रम में उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान नालागढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा एसडब्ल्यूसीए के सदस्य सचिव विनीत कुमार सिडबी के एजीएम अविसेक बागची तथा स्किललैब्स के डॉ् हिमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंशुल धीमान ने कहा कि स्थानीय एमएसएमई को मजबूत कर उन्हें बड़ी औद्योगिक सप्लाई चेन का हिस्सा बनाना समय की जरूरत है।इस दौरान उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने कारोबार से जुड़ी चुनौतियां साझा करने और बड़ी कंपनियों के साथ व्यावसायिक संबंध स्थापित करने की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।सिडबी के एजीएम अविसेक बागची ने एमएसएमई के लिए तकनीकी उन्नयन क्षमता विस्तार और कारोबार बढ़ाने के लिए उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत सहायता की जानकारी दी।