जंगली जानवरों ने तबाह की मक्की की फसल, मेहनत पर फेरा पानी

बम्म के किसानों ने मुआवजे के लिए उठाई मांग

निजी संवाददाता-बम्म
बिलासपुर जिला के बम्म, परनाल व आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों ने मक्की फसल तबाह कर दी है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। मक्की की फसल को जंगली जानवरों सांभर व सूअर के अलावा आवारा पशुओं ने कहर बरपाया है। इन जानवरों फसल इस कदर नष्ट कर दी है कि पहले उन्होंने नीचे गिराकर मक्की फल को खाया और उसके बाद तोड़ मरोड़ कर नष्ट कर दिया। वहीं, खेतों की हालत देख कर किसानों के होश उड़ गए हैं। क्षेत्र के लोगों में जगरनाथ शर्मा, देवराज शर्मा, दिनेश कुमार, ममता देवी, हेमराज, बिमला देवी, बिहारी लाल, सुरेश कुमार, मस्त राम, देशराज, हंस राज, कश्मीर सिंह, विजय सिंह, धनदेव, इंद्र शर्मा, लश्करी राम, सोहन लाल, बलदेवराज, ईश्वर दास, दौलत राम, किशोरी लाल, कमल कुमार, दारा सिंह, जोगेंद्र सिंह, रामलाल शर्मा, अमरनाथ शर्मा, सुनील कुमार व रतन सिंह सहित अन्य ने बताया कि इस बार मक्की छल्ली की फसल को जंगली जानवरों सांभर सूअर और आवारा पशुओं से हुए नुकसान से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसान बहुत परेशान है क्योंकि उनकी मेहनत बेकार गई है।

उचित मुआवजा मिले
उधर, इस बारे में पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उर्मिला कौशल, रमेश ठाकुर व निक्कू राम, पंचायत समिति सदस्य मैहरी काथला ज्योति शर्मा, लद्दा से राजेश कुमार व बम्म से कर्मदत्त शर्मा ने कहा है कि किसानों की मक्की की फसल जंगली जानवरों व आवारा पशुओं के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उन्होंने मांग की है कि सरकार उन्हें फसल नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान करे।