मातृ शक्ति करेगी तीर्थ यात्रा

सदर क्षेत्र के लिए देव दर्शन यात्रा के तहत महिलाएं रवाना

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
सदर विधानसभा क्षेत्र की मातृ शक्ति के लिए शुरू की गई देव दर्शन यात्रा के अंतर्गत मंगलवार को श्री वृंदावन धाम एवं हरिद्वार की पावन यात्रा शुरू हो गई। राज्य सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं समाजसेवी सुनील शर्मा की अगवाई में मातृ शक्ति पावन धाम के दर्शन के लिए रवाना हुई है। राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने इस यात्रा का शुभारंभ किया। राज्य सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सुनील शर्मा ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र में विकास और जनसेवा के साथ-साथ हमारी मातृ शक्ति को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर भी मिले।

उन्होंने कहा कि उनके प्रयास हैं कि क्षेत्र की सभी महिलाएं इस देव दर्शन यात्रा का लाभ उठाएं। इससे पहले भी वह महिलाओं को यह देव दर्शन यात्रा करवा चुके हैं। शक्तिपीठों में महिलाएं दर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने कहा किा आध्यात्मिक यात्राएं मन को शांति, जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और समाज को संस्कारों की शक्ति प्रदान करती हैं। इसी भावना के साथ देव दर्शन यात्रा के माध्यम से सदर विधानसभा क्षेत्र की मातृ शक्ति को पहले मां नयना देवी जी, मां ज्वाला देवी जी, मां बगलामुखी जी व मां हिडिंबा देवी जी के पावन दर्शन करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुनील शर्मा ने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल सडक़, बिजली, स्वास्थ्य और विकास कार्यों तक सीमित नहीं है। जनसेवा का अर्थ समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना है।