खेलकूद प्रतियोगिता में चमके युवा सितारे

कार्यालय संवाददाता – नादौन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौना करौर में अंडर-19 मेजर खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के 30 विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में 15 सितंबर को डाईट के प्रधानाचार्य अनिल कौशल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की थी वहीं, 17 सितंबर को समापन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या राज कौशल मुख्यातिथि रहीं। हॉकी प्रतियोगिता में रावमा स्कूल सुजानपुर ने विजेता तथा गौना करौर ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल में टौणीदेवी विजेता रहा, जबकि न्यू इरा पब्लिक स्कूल परोल उपविजेता रहा। हैंडबॉल में सनाही ने विजेता तथा गौना करौर ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।

पांच छात्र सिलेक्ट
प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले हॉकी एवं हैंडबॉल के कुल 5 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी किया गया।