सैनिक स्कूल में 500 कैडेट्स ने भरी रफ्तार 6.5 किलोमीटर की दौड़ में दिखाया दमखम

निजी संवाददाता – सुजानपुर
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में अंतर-सदनीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। लगभग 500 कैडेट्स ने छह सदनों ृब्यास, सतलुज, यमुना, चिनाव, रावी और झेलम का प्रतिनिधित्व करते हुए करीब 6.5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। कैडेट्स का उत्साहवर्धन करने के लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के प्रथम एवं द्वितीय बैच के पूर्व छात्रों ने भी क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

व्यक्तिगत परिणामों में वरिष्ठ लडक़ों के वर्ग में कैडेट निश्चल ने प्रथम, कैडेट स्टैनजिन ने द्वितीय तथा कैडेट शिवांशु ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ लड़कियों के वर्ग में कैडेट सजल गिल प्रथम, कैडेट अनिका सिंह द्वितीय तथा कैडेट इशिका तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ लडक़ों के वर्ग में कैडेट कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कैडेट सुमित द्वितीय तथा कैडेट रिजुल मेहरा तृतीय स्थान पर रहे।