क्लस्टर सिस्टम से स्कूलों की पढ़ाई में बाधा

सोलन में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा,प्रवक्ताओं ने जताया गहरा रोष
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नालागढ़ में जिला अध्यक्ष जयलाल जलपाईक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नालागढ़ जोन के अंतर्गत शिक्षा खंड रामशहर, पट्टा महलोग, बद्दी और बरोटीवाला के कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्लस्टर सिस्टम को लेकर प्रवक्ताओं ने गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया। संघ के सदस्यों ने कहा कि इस व्यवस्था के कारण माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में भेजे जाने से संबंधित विद्यालयों में अध्यापकों की कमी उत्पन्न हो रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग की कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिक स्तर पर ही नियुक्तियों के माध्यम से भरा जाए, ताकि माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था बाधित न हो। बैठक में प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटे को बढ़ाकर 95:5 के अनुपात में निर्धारित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संघ ने सरकार से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2003 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों की पेंशन एवं वित्तीय देनदारियों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की