गारंटियों को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर काउंटर अटैक

निजी संवाददाता-सोलन
हिमाचल प्रदेश में चुनावी गारंटियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश सरकार की गारंटियों को लेकर भाजपा के धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने भाजपा से सवाल किया कि प्रदेश सरकार की गारंटियों पर सवाल उठाने से पहले भाजपा केंद्र सरकार की गारंटियों का हिसाब जनता के सामने रखे। सोलन में वीरवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों और योजनाओं का बचाव करते हुए भाजपा के आरोपों पर जवाब दिया। बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने का निर्णय लिया था।