बिजली बोर्ड पेंशनरों को नहीं मिला 15 फीसदी महंगाई भत्ता

मांगों को लेकर हमीरपुर में आयोजित हुई बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर की बैठक
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
हिमाचल बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला हमीरपुर की बैठक नादौन में संपन्न हुई। इसमें जिला भर के पेंशनरों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान केके कपिल ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सीएस चंदेल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ढटवालिया विशेष रूप से स िमलित हुए। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों का एरियर तथा महंगाई भत्ता नहीं दिए जाने पर कड़ा रोष जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ढटवालिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा केवल मात्र पेंशन का एरियर दिया जा रहा है और वह भी टुकड़ों-टुकड़ों में बांट कर, जबकि एक जनवरी 2016 से लेकर 2022 तक सेवानिवृत पेंशनरों का पे-स्केल, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट तथा कॉ यूटेशन राशि का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा। पेंशनरों के लाखों रुपए की की देनदारियां लंबित हैं और 15 फीसदी महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा। प्रदेश सरकार द्वारा 4 वर्षों में दिया गया 11 फीसदी महंगाई भत्ता का 69 माह का एरियर भी नहीं दिया गया है। अभी हाल में ही में प्रदेश सरकार द्वारा 15 प्रतिशत पेंशन के एरियर देने के आदेश जारी किए गए हैं जिसे अभी तक बिजली बोर्ड में लागू नहीं किया गया है। वहीं उन्होंने इस दौरान अपनी समस्याओं का रखा।