बिलासपुर में ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच पर गूंजी ‘हिमाचल की आवाज’, मंच पर इनका धमाल

गुरुकुल भारती बीएड एंड नर्सिंग कालेज चकली में दूसरे सेमीफाइनल में होनहारों ने फिनाले के लिए ठोंकी ताल

कार्यालय संवाददाता— बिलासपुर

‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज-2026’ पावर्ड बाय अरनी यूनिवर्सिटी का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार को बिलासपुर में हुआ। गुरुकुल भारती बीएड एंड नर्सिंग कालेज चकली बिलासपुर के सभागार में हुए सेमीफाइनल में ऊना, हमीरपुर और इंदौरा के जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने मधुर आवाज, सुरीले सुरों और शानदार गायकी से समां बांधा। सेमीफाइनल के दौरान प्रतिभागियों की एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।


एजुकेश पार्टनर सुभिॢत विश्वविद्यालय, हैल्थ पार्टनर हमदर्द हनी व इवेंट पार्र्टनर अनमोल के सहयोग से आयोजित ‘हिमाचल की आवाज-2026’ के दूसरे सेमीफाइनल में एसडीएम सदर बिलासपुर राजकुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने ‘दिव्य हिमाचल मीडिया गु्रप’ की ओर से करवाए गए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा को भी एक बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी कड़ी मेहनत करें और अपने जिला, प्रदेश, परिजनों का नाम चमकाएं। सेमीफाइनल के दूसरे दिन मंच पर उतरे प्रतिभागियों ने अपनी गायकी के दम पर संगीत प्रेमियों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रदेश की प्रतिभाओं को निखार मुकाम तक पहुंचा रहा ‘दिव्य हिमाचल

‘हिमाचल की आवाज’ के दूसरे सेमीफाइनल में निर्णायक मंडल में शामिल अनूप शर्मा, डा. जयराम शर्मा एवं सुरेश वर्मा ने कहा कि हिमाचल में टेलेंट की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है सही मंच और गाइडेंस की। किसी कलाकार को कामयाबी के लिए सीखना बहुत जरूरी है। प्रत्येक गायक को अच्छे गुरु से संगीत की बारीकियां सीख कर ही किसी भी मंच पर आना चाहिए। उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ प्रदेश की प्रतिभाओं को घर-द्वार पर बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।

मंच पर इनका धमाल

‘हिमाचल की आवाज-2026’ के दूसरे सेमीफाइनल में अंश ठाकुर, वंशिका शर्मा, सानवी, सोनाक्षी, शान सिंह, रागिनी, ऋषभ कुमार, संजय ठाकुर, जसप्रीत सिंह, तरुण शर्मा, मैथली, मुस्कान, दीक्षांत भारद्वाज, सपना शर्मा, हर्ष, सुहानी, निशांत ठाकुर, शगुन, कृतिका, पारस, अनन्याश्री, सेजल, आर्शिया, कृति, दीवांश ठाकुर, प्रज्वल ठाकुर, जतिन सिंह, वानी राणा, अक्षित शांडिल्य, भाविका, अरिंदम, पवन कुमार, हिमांशु, पलक, रिशव चौहान, अभिनव, करन सेन, राणा शिवम, विवेक मौर्य, कोमल शर्मा, गौरव, साधना देवी, कृष्णलाल, धनाश्री, अंबिका, सुमित ठाकुर, मोनिका, प्रवीण कांत ने प्रतिभा दिखाई।

मेरा भोला है भंडारी भजन से बांधा समां

‘हिमाचल की आवाज’ के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान स्पेशल डिमांड पर लोक गायक सुरेश वर्मा ने ‘मेरा भोला है भंडारी’ भजन प्रस्तुत किया। साथ ही भजन गायक अभिषेक सोनी के साथ मिलकर भजन सुनाकर समां बांधा। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों से उनका साथ दिया।