हिमालयन इंस्टीट्यूट में छात्रों को सिखाए निवेश के गुर

म्यूचुअल फंड-एसआईपी पर अतिथि व्याख्यान में वित्तीय नियोजन और निवेश के जोखिमों की दी जानकारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश के कालाअंब स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कालाअंब द्वारा प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए म्यूचुअल फंड एवं सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान विषय पर एक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान में विनय तुंगर एवं अरविंद ने विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा निवेश एवं वित्तीय नियोजन से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। व्याख्यान के दौरान विनय एवं अरविंद ने म्यूचुअल फंड एवं एसआईपी की अवधारणा, कार्यप्रणाली, लाभ तथा दीर्घकालीन निवेश में उनकी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने नियमित निवेश, वित्तीय अनुशासन, निवेश से जुड़े जोखिमों की समझ तथा सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला।

इस सत्र से विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। व्याख्यान के सफल समापन पर आदित्य शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेषज्ञ विनय एवं अरविंद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने बहुमूल्य ज्ञान एवं अनुभव साझा करने के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सत्र के सफल आयोजन एवं संचालन में सहयोग देने वाले सभी संबंधित व्यक्तियों के प्रति भी आभार प्रकट किया। समग्र रूप से यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा, जिसने उन्हें निवेश, बचत तथा वित्तीय नियोजन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने में सहायता प्रदान की।