आईसीएफएआई विवि में ‘आगाज-2026’ की धूम

पांचों संकायों के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा
मिस्टर और मिस फ्रेशर सहित विभिन्न टाइटल प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
आईसीएफएआई विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पांचों संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. केशव शर्मा और कुलसचिव डा. भारत भूषण की उपस्थिति में हुआ। विधि, फार्मास्युटिकल साइंसेज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रबंधन अध्ययन और लिबरल आट्र्स संकाय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, परिचय सत्र, मनोरंजक गतिविधियों और टाइटल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।

मिस्टर और मिस फ्रेशर के लिए विधि संकाय से अमित और दृष्टि, फार्मास्युटिकल साइंसेज से आदित्य ठाकुर और रितिका, लिबरल आट्र्स से तलविंदर और भूमिका, प्रबंधन अध्ययन से कुणाल बराड़ और अंजलि राय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से विकास और सिमरन का चयन किया गया। विशेष उपाधियों में जितिन को मिस्टर हैंडसम, अंकित राजपूत को मिस्टर पर्सनैलिटी, छाया को मिस ब्यूटीफुल और नेहारिका को मिस चार्मिंग चुना गया। विद्यार्थी कल्याण समन्वयक महेंद्र सोनी ने धन्यवाद किया।