सोलन के चौक बाजार में प्रख्यात वक्ता-कथा वाचक जंया किशोरी करेंगी उद्घाटन, तैयारियां पूरीं
स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
सोलन के चौक बाजार स्थित जाने-माने आभूषण निर्माता वर्मा संस ज्वेलर्स अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ करने जा रहा है। रविवार, 11 अक्तूूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध कथावाचक, वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और अपने करकमलों से नए शोरूम का उद्घाटन करेंगी। वर्मा संस ज्वेलर्स की ओर से इस अवसर को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रतिष्ठान ने अपने नए शोरूम को ग्राहकों के लिए एक नए अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया है। आभूषणों की आकर्षक डिजाइन, पारंपरिक विरासत और आधुनिकता के संगम के साथ संस्थान ने अपने कारोबार को नई दिशा देने की पहल की है। गौर रहे कि वर्मा संस ज्वेलर्स की पहचान समय के साथ ग्राहकों के विश्वास और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ी रही है। प्रतिष्ठान ने वर्ष 1967 से ग्राहकों का विश्वास बनाए रखा है और पीढिय़ों के साथ जुड़े रहने की विरासत को प्रमुखता दी है। नए शोरूम का शुभारंभ इसी निरंतर परंपरा में एक नया अध्याय माना जा रहा है।
वर्मा संस ज्वेलर्स के एमडी दिनेश वर्मा के बोल
वर्मा संस ज्वेलर्स के एमडी दिनेश वर्मा ने बताया कि नए शोरूम का उद्घाटन समारोह रविवार को चौक बाजार में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों और श्ेाहरवासियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर जया किशोरी की उपस्थिति समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी। वर्मा संस ज्वेलर्स अपने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने उन पर अपना विश्वास बनाए रखा है और परंपरा और जीवनभर के रिश्तों को अपनी पहचान दी है।