नैनीताल में शुरू हुई जान्हवी, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर फिल्म की शूटिंग

मुंबई। जान्हवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं, जिसे उमेश बिष्ट द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है कि इसके फस्र्ट शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत नैनीताल में होने जा रही है। डेवलपमेंट के करीब सूत्र का कहना है,”टीम ने फिल्म के फस्र्ट शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत नैनीताल में कर दी है और प्रोजेक्ट को लेकर ऐसे में बहुत सारा उत्साह बना हुआ है। इस थ्रिलर के लिए सिद्धार्थ गुप्ता, श्रीलीला और जान्हवी कपूर के साथ आने से जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने मिलने वाला है। ऐसे में, अब टीम का पूरा ध्यान कहानी को आकार देने पर है और इस तरह से ऑफीशियली इसकी शूटिंग प्लान के मुताबिक शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह अनटाइटल्ड फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है जहां दो औरतों को एक ही शख्स से प्यार हो जाता है, जिससे एक दिलचस्प कहानी की शुरुआत होती है। फिल्म को एकता कपूर और गुनीत मोंगा कपूर द्वारा एक साथ प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म में रोमांस और रिलेशनशिप के गहरे और उलझे हुए पहलुओं की झलक देखने मिलने वाली है।

इस प्रोजेक्ट में तीन ऐसे कलाकार साथ आ रहे हैं, जिनकी फिल्मी दुनिया अलग-अलग रही है। जान्हवी कपूर ‘होमबाउंड’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘पेड्डी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, श्रीलीला ने ‘धमाका’ और ‘गुंटूर कारम’ जैसी फिल्मों के जरिए अलग-अलग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने ‘किसिक’ में अपने अंदाज को लेकर भी उन्होंने काफी ध्यान खींचा। दूसरी तरफ, सिद्धार्थ गुप्ता ने ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1: द हार्ट’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। उमेश बिष्ट इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। उमेश अब तक ‘पगलैट’, ‘द ट्रायल’ सीजन 2, ‘ग्यारह ग्यारह’ और ‘कौन? हू डिड इट?’ जैसे प्रोजेक्ट्स दे चुके हैं। ऐसे में लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, फिल्म के फस्र्ट शेड्यूल का आगाज नैनीताल में हो चुका है, लेकिन फिल्म के टाइटल से लेकर किरदारों और अन्य कास्ट मेंबर्स से जुड़ी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।

इस रोमांटिक थ्रिलर के लिए जान्हवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता का एक साथ आना दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होने वाला है। यह फिल्म एक ऐसा दिलचस्प प्रोजेक्ट बन गया है, जिस पर सभी की नजर टिकी है।