सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से जुड़े प्रदूषण के मामलों पर चिंता जताई एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
नालागढ़ क्षेत्र में कुछ औद्योगिक इकाइयों से कथित तौर पर हो रहे प्रदूषण को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संगठनों ने मंगलवार को नालागढ़ बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्लासड़ा स्थित एपीआई यूनिट बेला मंदिर महादेव स्थित इथेनाल तथा माजरा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से जुड़े प्रदूषण के मामलों पर चिंता जताते हुए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।प्रदर्शन से पहले नालागढ़ के रविदास गुरुद्वारा साहिब में हिम परिवेश संस्थाए किनविन संघर्ष समिति हड़ूर पर्यावरण संस्थाए जन चेतना समिति महादेवए माजरा संघर्ष समिति और महिला मंडल निक्कोवाल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में नालागढ़ बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदूषण के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन में नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा और केएल ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हरदीप सिंह बावा वर्तमान में नालागढ़ से विधायक हैं जबकि लखविंदर राणा और केएल ठाकुर पूर्व विधायक हैं।
एसडीएम कार्यालय परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि माजरा स्थित शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की लीज अवधि 19 जनवरी को समाप्त हो रही है। उन्होंने दावा किया कि करीब 2654 उद्योग इस प्लांट में अपना औद्योगिक कचरा भेजते हैं। बावा ने कहा कि आसपास के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को देखते हुए प्लांट की लीज आगे बढ़ाने का वे विरोध करेंगे। जिनसे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका हो। उन्होंने दावा किया कि बीबीएन में कई औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला प्रदूषित कचरा और केमिकल नालों में छोड़ा जा रहा है। प्रदर्शन में समाजसेवी हरप्रीत सैनी ज्ञान ठाकुरए सरवन चंदेल जिला परिषद सदस्य इंदु वेद व योगेश्वर राणाए विभिन्न पंचायतों के प्रधान संस्था पदाधिकारी लक्ष्मी सिंह बालकृष्ण शर्माए हरदीप सिंह गुरदयाल सिंह प्रोफेसर सतविंदर सिंह नरेश घई नराता राम मोहन सिंह धर्मेंद्र कुमार हरप्रीत सिंह विकास कुमार और रामनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलुवालिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।