घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 571 अंक लुढक़ा

एजेंसियां-मुंबई

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद तेज बिकवाली के दबाव में 570.59 अंक (0.79 प्रतिशत) टूटकर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 198.50 अंक यानी 0.88 प्रतिशत उतरकर 22,421.95 अंक पर रहा। यह लगातार चौथा दिन है, जब दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स का यह डेढ़ साल का और निफ्टी-50 का छह महीने का निचला स्तर है।

कारोबारियों ने बताया, कि रिजर्व बैंक की अक्तूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में वृद्धि की आशंका में शेयर बाजारों में निवेश धारणा कमजोर बनी हुई है। इसका असर वृहत बाजार में भी देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.11 प्रतिशत और समॉलकैप-100 सूचकांक 0.97 प्रतिशत लुढक़ गया। निफ्टी आईटी को छोडक़र सेक्टर आधारित अन्य सभी सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी ऑटो 3.46 प्रतिशत की गिरावट में रहा। सेंसेक्स में आईटी कंपनियों और चुङ्क्षनदा निजी बैंकों को छोडक़र अन्य सभी कंपनियों में गिरावट रही।