छात्रों ने समझी उत्पादन की बारीकियां

आईईसी यूनिवर्सिटी के होनहारों ने उद्योग में जाना कौशल का महत्त्व
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -बरोटीवाला
आईईसी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बरोटीवाला स्थित माइलस्टोन गियर लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण कर कक्षा में सीखे सिद्धांतों का व्यावहारिक उपयोग समझा। भ्रमण में बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने विनिर्माण प्रक्रिया, औद्योगिक संचालन और कार्यस्थल प्रबंधन की बारीकियां जानीं। कंपनी के प्लांट हेड सत्यपाल शर्मा और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को त्पादन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उद्योग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने के साथ रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल के महत्व को भी जाना। भ्रमण का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान को औद्योगिक अनुभव से जोडऩा और विद्यार्थियों को भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करना था। टीपीओ इंजीनियर विवेक शांटल और डीन डॉ विकास श्योराण के मार्गदर्शन में हुआ। संकाय सदस्य नेहा प्रजापति, खुशी रानी, जैस्मिन कौर और योगेंद्र सिंह भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। कलपति डॉ अशोक पुरी और रजिस्ट्रार डॉ प्रह्लाद ने इस पहल की जमकर सराहना की।