50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ Tecno Spark 50S 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। टेक्नो (Tecno) ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50MP का रियर कैमरा, 6,500 mAh की बड़ी बैटरी और 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Spark 50S 5G की कीमत

Tecno Spark 50S 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपए है। वहीं, 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 22,999 रुपए खर्च करने होंगे। यह स्मार्टफोन Breeze Blue और Burgundy Red कलर में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर शुरू होगी।

Tecno Spark 50S 5G के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन HD+ (720 x 1600 पिक्सल) है। साथ ही, इसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका मतलब है कि फोन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें छह कोर 2.0 GHz की स्पीड पर काम करते हैं, जबकि दो कोर की अधिकतम स्पीड 2.5 GHz है।


फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

6,500 mAh की बैटरी

Tecno Spark 50S 5G में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। यह 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी फोन को कम समय में चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, फोन में 3.5 mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। इस स्मार्टफोन का साइज 168 x 79 x 8 mm है और इसका वजन करीब 210 ग्राम है।

Tecno Spark 50 5G भी हुआ था लॉन्च

इससे पहले कंपनी ने इसी सीरीज में Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन भी पेश किया था। इसमें भी 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले और 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।