पन्याला के पास एक्सीडेंट में डिलीवरी ब्वाय जख्मी, एम्स किया रैफर
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
घुमारवीं-जाहू सडक़ पर पन्याला के पास एक जीप की टक्कर से स्कूटी सवार डिलीवरी व्बाय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया। हालांकिए परिजनों का आरोप है कि रैफर किए जाने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। आखिरकार परिजनों को निजी गाड़ी से घायल युवक को एम्स बिलासपुर ले जाना पड़ाए जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान बाड़ी.मझेडवां पंचायत के 28 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पंचायत उपप्रधान पंकज चंदेल और परिजनों के अनुसार हरीश डिलीवरी का काम करता है। शनिवार शाम वह डिलीवरी देने के लिए कुठेड़ा जा रहा था।
इसी दौरान पन्याला के पास जीप ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जीप चालक खुद घायल हरीश कुमार को लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने चालक के इस कदम की सराहना की। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है कि आखिर इसके क्या कारण रहे हैं। वहींसूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई। उधर बीएमओ घुमारवीं अनुपम शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने का मामला उनके ध्यान में आया है। इसकी छानबीन करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दधोल में लैंटल से गिर कर बुजुर्ग की मौत
भराड़ी। भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दधोल के दधोल गांव में लेंटर से गिरकर एक वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन वृद्धा को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले गएए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान ब्राह्मी देवी ;85द्ध पत्नी परस राम निवासी दधोल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसारए मृतका हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी अपने रोजमर्रा के कार्यों में जुटी हुई थीं। रसोईघर में काम निपटाने के बाद वह पशुशाला की ओर जा रही थीं। उसी दौरान लेंटर से गुजरते समय अचानक नीचे पक्के आंगन में गिर गईं। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल लेकर पहुंचेए लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।