छात्राओं की कला ने खींचा सभी का ध्यान

डीएवी स्कूल की छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता से बिखेरे रंग
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मनमोहक मेहंदी के डिजाइन बनाकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी रुचि को अभिव्यक्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्राचार्य धर्मपत्नी सीमा पाठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पूनम खन्ना व स्टाफ सेक्रेटरी बबीता जोशी ने निभाई।

प्रशंसा की
मैम सीमा पाठक ने सभी छात्रों के उत्साह और प्रतिभा की
सराहना की।

प्राचार्य के बोल


प्राचार्य आरएल पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति का सुंदर प्रतीक है।