‘फटा पटाखा’ में यामी गौतम ने जॉम्बीज के साथ जमाई महफिल

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की फ़ैंटेसी फ़ैमिली एंटरटेनर नई नवेली के जबरदस्त हाई एनर्जी डांस एंथम को जी म्यूजिक कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा है। बता दें कि गाना जी. वी. प्रकाश कुमार द्वारा कंपोज किए जाने के साथ ही प्रोड्यूस भी किया गया है। फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली यामी गौतम धर पहली बार इस तरह के कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी इंडियन फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर की दुनिया को जिंदा करती है, जिसमें बहुत सारी मस्ती, मिस्ट्री के साथ बहुत सारा एंटरटेनमेंट का मसाला देखने मिलने वाला है।

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Link to the song:https://youtu.be/_JyTHUEG2U8?si=UcfD4nJ_3KMK18c9

अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो के साथ मिल कर जी म्यूजिक कंपनी ने ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज कर दिया है। गाने को जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके बोल वायु ने लिखे हैं और मधुबंती बागची ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। इस हाई-एनर्जी ट्रैक को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में यामी गौतम धर एक अनोखी जॉम्बी डांस पार्टी के बीच दिखाई दे रही हैं, जिसके बारे में कभी इसी ने सोचा नहीं होगा।

बांधे रखने वाले बीट्स, कैची हुक स्टेप और लार्जर देन लाइफ की कोरियोग्राफी से भरपूर ‘फटा पटाखा’ फिल्म की फैंटेसी दुनिया में एक मजेदार म्यूजिकल ट्विस्ट लेकर आता है। गाने में जॉम्बीज की मौजूदगी भी पार्टी की जान फूंकती है। अपनी जश्न मनाने वाली एनर्जी, जबरदस्त रिदम और डांस करने पर मजबूर कर देने वाले हुक के साथ यह गाना बिल्कुल सही वक्त पर आया है और यही वजह है कि नवरात्रि में मौके पर यह सभी पसंदीदा बनने को तैयार है। ऐसे में यह गाना फेस्टिव डांस फ्लोर पर जॉम्बीज का एक अनोखा ट्विस्ट लेकर आ रहा है।

जी. वी. प्रकाश कुमार ने कहा, “‘फटा पटाखा’ ने हमें एक बहुत ही अलग म्यूज़िकल दुनिया के साथ प्रयोग करने का मौका दिया। आइडिया यह था ‘नई नवेली’ की दुनिया को लेकर एक ऐसे ट्रैक बनाया जाए, जो बिना वक्त गंवाए जश्न मनाने वाला महसूस हो। मैं चाहता था कि कम्पोज़िशन में एक मजबूत हुक और एक ऐसी एनर्जी हो जो आपके साथ रहे, साथ ही फ़िल्म का क्वर्की कैरेक्टर भी बना रहे। वायु के बोल और मधुबंती की आवाज ने बिल्कुल वही मजेदार, बेबाक क्वालिटी लाई है, जो गाने को चाहिए थी, और यामी की परफॉर्मेंस उस एनर्जी को एक और लेवल ऊपर ले जाती है।”

मधुबंती बागची ने आगे कहा, “‘फटा पटाखा’ पूरी तरह से, बेबाक मैडनेस है, जो ह्यूमर और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर है। इसे रिकॉर्ड करना एक असली धमाका था क्योंकि यह ट्रैक इतना लार्जर-दैन-लाइफ है, उस मस्तीभरे, हाई-ऑक्टेन एज के साथ। जी. वी. प्रकाश कुमार और वायु की क्रिएटिव जोड़ी ने इसे उन सबसे एक्साइटिंग ट्रैक्स में से एक बना दिया है, जो मैंने अभी तक रिकॉर्ड किए हैं। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं लोगों को इस पर डांस करते देखने के लिए!”

‘फटा पटाखा’ अब जी म्यूजिक कंपनी के जरिए सभी बड़े म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एंजॉय करने के लिए अवैलेबल है।