कार्यालय संवाददाता -पांवटा साहिब
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल की अध्यक्षता में निर्वाचन कानूनगो मीना कश्यप और स्वीप समन्वयक डा. सुशील तोमर की देखरेख में संपन्न हुआ। । पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के कुल 22 शिक्षण संस्थानों के 800 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थी 18 नवंबर को नाहन में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय ईएलसी प्रतियोगिता में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।