दिब्य हिमाचल व्यूरो-नालागढ़
दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की यूनिट के तत्वावधान में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। 14 और 15 नवंबर को आयोजित इस कार्यशाला में सोलन क्षेत्र के विभिन्न सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के शारीरिकए मानसिकए भावनात्मक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में मॉडर्नवेज पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ की एसोसिएट प्रिंसिपल रंजना भारद्वाज और शिक्षाविद् डॉ . गौशा लिबरन ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक बदलावए स्वस्थ जीवनशैलीए मानसिक स्वास्थ्यए तनाव प्रबंधनए पारस्परिक संबंधों तथा नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेषज्ञों ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में बच्चों को कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। ऐसे समय में शिक्षकों को विद्यार्थियों की भावनाओं और व्यवहार में आने वाले बदलावों को समझते हुए उनका उचित मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने तनाव से निपटनेए भावनात्मक मजबूती विकसित करने और सकारात्मक संबंध स्थापित करने के व्यावहारिक उपायों की भी जानकारी दी। गतिविधियों माध्यम से सम्मानित और प्रोत्साहित महसूस कर सके।