पेंशनरों की चार साल से देनदारियां लंबित

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
हिमाचल पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति जिला इकाई हमीरपुर के विभिन्न 18 संगठनों के पेंशनर गांधी चौक हमीरपुर में आखिरी दिन भी धरने प्रदर्शन पर बैठे रहे। एचआरटीसी पेंशनर्ज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया। एचआरटीसी, शिक्षा विभाग, बिजली बोर्ड, कार्पोरेशन सेकेटेर सहित कई पेंशनर सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक धरने पर बैठे रहे। अजमेर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार पिछले चार वर्षों से पेंशनर समाज के साथ करोड़ों रुपए की देनदारियां देने के लिए बार-बार आश्वासन देकर ठगने का काम कर रही है, जिसे हिमाचल का एक लाख 90 हजार पेंशनर कतई बर्दास्त नहीं करेगा।

वर्ष 2023 से लेकर आज तक कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिहं सुक्खू से मिल कर 17 सूत्रीय मांग पत्र देकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। बुजुर्ग पेंशनरों ने अब आर-पार की लडा़ई लडऩे के लिए कमर कस ली है। अगर प्रदेश सरकार एक जनवरी 2016 से रिवाईज पेंशन का बकाया, डीए 13 फीसदी एचआरटीसी पेंशनर का डीए 18 फीसदी डीए का एरियर, 65,70 और 75 वर्ष के पेंशनरों का 5,10 और 15 फीसदी का एरियर, दो स्पैशल वेतन वृिद्ध का बकाया, ग्रेज्युटी, लीव इन कैशमेंट, कम्यूटेशन और कॉरपोरेट सेक्टर की 29-10-1999 की पेंशन अधिसूचना को बहाल करना जिसे दिसंबर 2004 में एक राजनीतिक मतभेद के कारण वीरभद्र सरकार ने रद्द कर दिया था, जिसका खामियाजा 17 निगमों/बोर्डों के पेंशनर आज लगभग 22 साल से भुक्त रहे हैं। इन 18 संगठनों के कमचारियों को इस सभी देनदारियां देने के लिए सरकार वार्ता के लिए नहीं बुलाती है, तो 19 नवंबर को हजारों पेंशनर धर्मशाला के दाढ़ी मेला ग्राउंड में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में विशाल रैली करके विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार मांगें पूरी करे।