100 सप्ताह नशा मुक्त अभियान से छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ विजेताओं को किया सम्मानित
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से 100 सप्ताह नशा मुक्त अभियान के तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाकर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावनाए अनुशासन तथा टीमवर्क का परिचय दिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोण् ;डॉण्द्ध प्रदीप सिंह वालियाए प्रो.चांसलर प्रोण् ;डॉण्द्ध आरके गुप्ताए चांसलर नामित सुरेश गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉण् पंकज नांगलिया सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रोण् प्रदीप सिंह वालिया ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ.साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहनेए खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।