हजारों व्रतियों ने यमुना नदी के पावन तट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत खोला
कार्यालय संवाददाता -पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में लोक आस्थाए सूर्य उपासना और पवित्रता का महापर्व छठ पूजा आज पांवटा साहिब में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के अंतिम दिन आज सुबह हजारों व्रतियों ने यमुना नदी के पावन तट पर पहुंचकर उगते सूर्य देव को अघ्र्य दिया और अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला।सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही पांवटा साहिब के यमुना घाट पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। कड़ाके की ठंड के बावजूद व्रती महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। सोलह श्रृंगार कर हाथों में बांस की टोकरी जिसमें ठेकुआ फलए गन्नाए नारियल और अन्य पूजन सामग्री लेकर व्रती यमुना के जल में उतर गईं।जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की लालिमा बिखरी सभी व्रतियों ने एक साथ सूर्य देव को दूध और गंगाजल से अघ्र्य दिया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए घाट पर हजारों लोग मौजूद थे। पूरे घाट पर जय छठी मैया् के जयकारे गूंजते रहे। अघ्र्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।छठ पर्व को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और छठ पूजा समिति पांवटा साहिब द्वारा यमुना घाट पर विशेष प्रबंध किए गए थे।