रामपुर में लंबित मांगों को लेकर सीटू का प्रदर्शन

सदस्यता नवीनीकरण और कल्याणकारी योजनाओं के क्लेम जल्द निपटाने की मांग

वरिष्ठ संवाददाता-रामपुर बुशहर
राष्ट्रीय मांग दिवस पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सडक़ एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन ने श्रम कल्याण कार्यालय रामपुर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने पंजीकरण, सदस्यता नवीनीकरण, ई-केवाईसी और कल्याणकारी योजनाओं के लंबित क्लेम का जल्द निपटारा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य महासचिव अमित कुमार, सीटू जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा और जिला महासचिव दिनेश मेहता ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चार श्रम संहिताओं से मजदूरों के वर्षों के संघर्ष से हासिल अधिकार कमजोर हुए हैं। इससे नौकरी की सुरक्षा, सामूहिक सौदेबाजी और ट्रेड यूनियन अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। यूनियन ने न्यूनतम मासिक वेतन 28 हजार रुप,, न्यूनतम पेंशन 21 हजारठेका मजदूरों के नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। नेताओं ने एनसीआरबी की वर्ष 2024 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए निर्माण क्षेत्र के मजदूरों की खराब आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई।