सोलन में बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
निर्वाचन साक्षरता क्लबों के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोलन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीएसएसएस कंडौर, जीएसएसएस कल्होग, जीएसएसएस गुगाघाट, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोलन के प्रधानाचार्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीएसएस कवारग तथा जीएसएस गुगाघाट ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन ने प्रथम स्थान, जीएसएसकवारग ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एवं विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए।उन्हें इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा आत्मविश्वास, समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और निर्वाचन प्रक्रिया में जागरूक एवं सूचित भागीदारी के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था।कार्यक्रम सभी प्रतिभागी शिक्षण संस्थानों के उत्साहपूर्ण सहयोग एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।