हमीरपुर डिवीजन में 107 बसें कंडम

जेएनएनयूआरएम की 97, यूज्ड आठ और 15 साल से ऊपर की तीन बसें नीलाम
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिवीजन में 107 बसों को कंडम कर दिया गया है। निगम के पांच डिपुओं से इन बसों को नीलाम किया गया है। इनमें ज्यादातर जेएनएनयूआरएम की बसें शामिल हैं। 15 साल से अधिक चल चुकी बसों को भी निगम के बेड़े से हटाया गया है। यही नहीं यूज्ड बसों को भी नीलाम किया गया है। ऐसे में यात्रियों को अब नीली और खटारा बसें रूटों पर नहीं दिखेंगीं। उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसों को रूटों पर चलाया जाएगा। एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन ने अपने पांच डिपुओं से 107 नीली व खटारा हो चुकी बसों को कंडम घोषित कर स्क्रैप के लिए नीलाम कर दिया है। इनमें जेएनएनयूआरएम की 97 बसें, यूज्ड आठ बसें और 15 साल से ऊपर चल चुकी तीन बसों को इसमें नीलाम किया गया है। इसके अलावा नालागढ़ डिपो की एक कैव को भी कंडम घोषित किया गया है।

प्रदूषण मुक्त सफर का दौर
अगर हम डिपो बाइज बात करें, तो नालागढ़ डिपो में 31 बसें, ऊना डिपो में 28 बसें, देहरा डिपो में 20 बसें, बिलासपुर डिपो मेंं 16 बसें और हमीरपुर डिपो में 13 बसें कंडम की गई हैं, जिन्हें बीते दिनों नीलाम कर दिया गया है। निगम के डिपुओं से ज्यादातर नीली बसों को कंडम किया गया है। ऐसे में निगम के अधिकतर लोकल रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें ही दौड़ती नजर आएंगी।