गलोड़ में जन स्वास्थ्य शिविर के दौरान 2216 लोगों का चैकअप

कई प्रकार के दो हजार से अधिक टेस्ट भी मौके पर ही किए गए

निजी संवाददाता – गलोड़
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा गुरुवार को गलोड़ में शुरू किए गए जन स्वास्थ्य शिविर में चैकअप के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस शिविर में लगभग 2216 लोगों का चैकअप किया गया। गाइनी यानि स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में 162 महिलाओं ने चैकअप करवाया। जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञों ने 294, ऑर्थो यानि हड्डी रोग के विशेषज्ञों ने 198 और हृदय रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसी प्रकार, नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 110, ईएनटी यानि कान, नाक एवं गले के विशेषज्ञों ने 82, त्वचा रोग के विशेषज्ञों ने 114, बाल रोग 78, डेंटल 44, न्यूरोलॉजी 25, न्यूरो सर्जरी 17, जनरल सर्जरी 24, रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी 18, ओंकोलॉजी 13, एंडोक्राइनोलॉजी 20, नैफ्रोलॉजी 30, मनोचिकित्सा 16, यूरोलॉजी 20 और सीटीवीएस की ओपीडी में 2 मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कालेजों के 11 सुपर स्पेशलिस्ट, 10 स्पेशलिस्ट, 10 अन्य डॉक्टरों और 125 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कुल मिलाकर 1323 लोगों की जांच की। इनके अलावा आयुर्वेदिक, हो योपैथी और योगा नेचुरोपैथी के विशेषज्ञों ने भी कुल 893 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

80 लोगों के अल्ट्रासाउंड और 137 के लिए एक्सरे
शिविर में दो हजार से अधिक लोगों के विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी किए गए। इनमें 80 लोगों के अल्ट्रासाउंड और 137 के एक्सरे लिए गए। ब्लड, शुगर, एचबी एवं सीबीसी के कुल 926 टेस्ट किए गए। 30 लोगों के ईसीजी, 449 की अन्य लैब जांच, 22 महिलाओं की ब्रैस्ट कैंसर जांच और 44 लोगों की ओरल कैंसर की जांच भी की गई। 39 लोगों को रैफर भी किया गया।


137 लोगों की टीबी जांच की गई
137 लोगों की टीबी जांच और 190 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। 9 लोगों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड और 4 लोगों की आभा आईडी भी मौके पर ही बनाई गई।