जीरो वेल्यू टिकट के मुताबिक दो लाख 52 हजार 475 रुपए में करवाई यात्रा
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो ने भैया दूज पर्व पर इस बार साढ़े छह हजार महिलाओं को फ्री में सफर करवाया है। ऐसे में जीरो वेल्यू टिकट के मुताबिक अढ़ाई लाख रुपए में महिलाओं को लोकल और लांग रूट में फ्री में घूमाया गया है। महिलाओं को निगम की बसों में सूर्यादय से लेकर सूर्यास्त तक फ्री बस सुविधा मुहैया करवाई गई है। हालांकि सूर्यास्त के बाद निगम की बसों मेें सफर कर रही महिलाओं से किराया वसूला गया है। बता दें कि एचआरटीसी हमीरपुर डिपो में भैया दूज पर्व पर निगम के करीब 150 लोकल व लांग रूटों में महिलाओं को फ्री में सफर करवाया गया है। निगम की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को सूर्यादय से लेकर सूर्यास्त तक जीरो वेल्यू टिकट वितरित किए गए थे। ऐसे में हमीरपुर डिपो में 6454 महिलाओं को भैयादूज पर्व पर जीरो वेल्यू टिकट दिन भर में वितरित किए गए हैं। जिसका अमाउंट दो लाख 52 हजार 475 रुपए बनता है। निगम के कंडक्टरों को भैयादूज पर्व पर महिलाओं को जीरो वेल्यू टिकट देने के सख्त निर्देश दिए गए थे।
फीड की जा रही थी डिटेल
जीरो वेल्यू टिकट में महिलाओं के बस में चढऩे और उतरने की पूरी डिटेल मशीन में फीड की जा
रही थी।
सूर्यास्त के बाद किराया दिया
हालांकि सूर्यास्त के बाद निगम की बस में सफर कर रही महिलाओं को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए किराया देकर सफर
करना पड़ा।