सैंसोवाल सहकारी सभा में खुलेगा लोकमित्र केंद्र

शिव शशि कंवर चुने अध्यक्ष; चुनाव के बाद गिनाईं प्राथमिकताएं, समनाल को मिलेगा सभा का सबडिपो, खाताधारकों को देंगे लाभ
स्टाफ रिपोर्टर-हरोली
समाजसेवी शिव शशि कंवर चौथी बार हरोली क्षेत्र की दी सैंसोवाल कृषि सहकारी सभा के चेयरमेन चुने गए है। 15 वर्षो से लगातार जीत दर्ज करते हुए चेयरमैन ने ऐलान किया है कि सभा में लोकमित्र केंद्र खुलेगा। जल्द ही सभा का सब डिपो समनाल में खोला जायेगा। लाभांश 15 परसेंट बरकरार रखा जाएगा। सभा में 1602 खाता धारक हैं। खातों को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभा में शिव शशि कंवर चौथी बार सर्वसम्मति से चेयरमैन चुने गए। इसके साथ ही, सभा में अवतार सिंह को उप-प्रधान और पुरुषोत्तम लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित प्रबंध कमेटी के सदस्यों में किशन देव , मोहन लाल, देसराज, सुभाष चंद, कमल कुमार व उजागर सिंह को सर्वसहमति से चुने गए।बता दें यूको बैंक से साल 2010 में सीनियर बैंक मैनेजर के पद से रिटायर होने के बाद पहली बार शिव शशि कंवर ने साल 2011 में गाँव की कोप्रेटिव सभा का चुनाव लड़ा था। तत्कालीन समय भी प्रधान के पद पर चुने गए थे। उसके बाद 2016 में सभा में दूसरी बार प्रधान निर्वाचित हुए थे और अब 2021 में तीसरी बार सभा के प्रधान चुने गए हैं। अब 2026 के चुनाव में भी प्रधान चुने गए है। हिमकेपस संस्थान बढेडा में भी बोर्ड ऑफ निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में इन्होंने सभा को पूरी तरह से हाईटेक कर दिया गया है। सभा में किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जा रहे हैं।

सभा में उपभोक्ता स्टोर खोला गया है। लिफ्ट लगाई गई है। सभा खताधारको में लेन देंन को लेकर एस एम एस की सुबिधा को चालू किया गया है। जमा पूंजी व ऋण बसूली पर विशेष बल दिया गया । इनके अथक प्रयासों से सभा ने इंटर नेशनल कोआप्रेटिव प्रदर्शनी दिल्ली में भाग लिया। हिमाचल की आदर्श सभा का अवार्ड भी सभा के हिस्से मे मिला है। सहकारिता व अन्य विभागों से तालमेल कर सभा में समय समय पर जगरूकता केम्प भी लगाए जा रहे है। राष्ट्रीय सहकारिता सम्मान पुरस्कार समेत अन्य कई पुरस्कार सभा को मिल चुके है। नाबार्ड के सहयोग से भी सभा के कार्यो की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इतना ही नहीं सभा में सभा सदस्यों व खाता धारकों के सहयोग से विकास कार्यो को लगातार बढ़ाया जा रहा है। नवमनोनित सभा चेयरमेन शिव शशि ने कहा की हरोली क्षेत्र के गांव पंजाब में विश्व में सहकारिता का जन्म मियां हीरा सिंह ने किया था। उनकी याद को हमेशा जीवंत रखने के लिए कृषि सभाओं में पारदर्शिता के लिए अभियान चलाया जाएगा। विभाग के सचिव हरजीत सिंह की देखरेख में नई सभा कमेटी मे सदस्यों ने भाग लिया गया।