वेटरिनरी चौक के पास नैनो कार ने बाइक को मारी टक्कर

बिलासपुर। बिलासपुर के वैटनरी चौक के पास तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सडक़ हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां एक नैनो कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस थाना सदर बिलासपुर में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद गुलफाम निवासी जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वैटनरी चौक के पास नैनो कार चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार शाहिद घायल हो गया। बिलासपुर के वैटनरी चौक के पास तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सडक़ हादसा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह नवंबर को शिकायत के आधार पर बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।