नारी में पंच भीष्म महापर्व पर देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धाल, हेमानंद जी महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वाद
सिटी रिपोर्टर-ऊना
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी में आयोजित पंच भीष्म महापर्व में पर चल रहे कोटि गायत्री महायज्ञ में बुधवार को भक्तों का खूब हुजूम उमड़ा। भक्तों ने कतारबद होकर अंखड धूने पर माथा टेका। इस मौके पर डेरा के अधिष्ठाता हेमानंद जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। विराट समागम के तीसरे दिन सलोह कुटिया से प्रसिद्ध संत यशगिरी महाराज भी डेरा में पहुंचें। जहां मंत्रोच्चारण के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। यशगिरि महाराज जी ने डेरा अधिष्ठाता हेमानंद जी महाराज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और अखंड धूने पर शीश नवाया। इस मौके पर डेरा के अधिष्ठाता हेमानंद जी महाराज की अगुवाई में पंच भीष्म महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के दौरान गायत्री पुरश्चरण जप एवं हवन, द्रादशाक्षर पुरश्चरण, भागवत महापुराण पारायण एवं कथा, अन्नपूर्णा पुरश्चरण, सहस्र चंडी पाठ, नवाण मंत्र जप, वैदिक मंत्र पाठ तथा श्रीमद्भगवद्गीता पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन कथा व्यास श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख स्थल है। यहां यज्ञ अग्नि मंत्रों के उच्चारण (अरणिमंथन विधि) से प्रज्वलित की जाती है।
डेरा बाबा रुद्रानंद समिति की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में इस बार देश-प्रदेश से विद्वान पंडित सम्मिलित हैं, जो लगातार इस महायज्ञ का संचालन करेंगे। आचार्य हेमानंद जी महाराज की अगुवाई में अरणीमन्थन विधि से महायज्ञ आरंभ कर इसे पूरे विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा। दोपहर तक आश्रम में लंबी-लंबी कतारें जुट गई।
भक्तों ने कतारों में घंटों इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को पवित्र धूने के दर्शन किए। इस मौके पर डेरा परिसर में पूरा दिन प्रवचन कीर्तन का दौर चला रहा। वहीं श्रद्धालुओं के लंगर का भी प्रबंध किया गया था। आज होगा अरणीमंथन बता दें कि 16 नवंबर से इस धार्मिक समागम का शुभारंभ पूजन एवं वरणी की रस्म के साथ हुआ और 17 नवंबर सेे श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा भी प्रारंभ हो चुकी है। 19 नवंबर को अरणी मंथन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां यज्ञ अग्नि मंत्रों के उच्चारण (अरणिमन्थन विधि) से प्रज्वलित की जाएगी। वहीं 24 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ विराट महायज्ञ का समापन होगा। पूर्णाहुति बनारस के विद्वानों तथा श्रीश्री 1008 पूज्य हेमानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी में दिन भर माहौल भक्त्तिमय रहा।