शातिरों ने झंडूता बाजार में बाइक की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर दिया था वारदात को अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस
निजी संवाददाता-झंडूता
झंडूता बाजार में दुकान से करीब पांच लाख रुपए के चांदी के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह तक बिलासपुर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले को सुलझाते हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि शातिर आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढके हुए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस को गुमराह करने के इरादे से मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान मनोज कुमार उर्फ मोनू जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरीशुदा चांदी भी बरामद की है, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। झंडूता निवासी विपन कुमार ने पुलिस थाना झंडूता में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी दुकान से चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं पुलिस छानबीन में जुटी है।
आरोपियों ने वारदात के वक्त ढके हुए थे चेहरे
जांच में सामने आया कि शातिर आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढके हुए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस को गुमराह करने के इरादे से मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ मोनू निवासी जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है।