नशे से दूर रहें खिलाड़ी और खेलों पर ही दें पूरा ध्यान

नगर संवाददाता,बंगाणा
भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान चयनकर्ता राणा सुरजीत सिंह कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत खिलाडय़िों को उचित मंच, बेहतर मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है। वह बंगाणा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खिलाडय़िों का उत्साह बढ़ाया और खेलों में मेहनत तथा अनुशासन के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। बीएसएफ में कमांडर इन चीफ राणा सुरजीत सिंह कंवर ने कहा कि छोटे मैदानों से शुरू हुआ सफर भी खिलाड़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकता है।

उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भी मंडल स्तर से खेलना शुरू किया था। निरंतर अभ्यास, लगन और अनुशासन ने उन्हें आगे बढऩे का अवसर दिया। बंगाणा जैसे क्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देखकर उन्हें अपने शुरुआती खेल के दिन याद आ गए। राणा सुरजीत सिंह कंवर ने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (बीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में प्रदेश में वॉलीबॉल को नई पहचान मिल रही है। वहीं मागदर्शन किया गया।