Blaupunkt ने लॉन्च किया 120W साउंड वाला नया पार्टी स्पीकर, 12 घंटे चलेगी बैटरी

नई दिल्ली। Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपना नया पोर्टेबल पार्टी स्पीकर Atomik Knightz 25K लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर घर की पार्टियों और आउटडोर म्यूजिक के शौकीनों को ध्यान में रखकर पेश किया है। इस स्पीकर में 120W का दमदार साउंड आउटपुट मिलता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें वायरलेस Karaoke का फीचर दिया गया है। यानी यूजर्स गाने सुनने के साथ-साथ खुद भी गाना गा सकते हैं। इसके साथ कंपनी वायरलेस माइक्रोफोन भी दे रही है।

कीमत और उपलब्धता

Blaupunkt Atomik Knightz 25K की कीमत भारत में 14,990 रुपए रखी गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह ब्लैक कलर में उपलब्ध है।


मिलेगा 120W का दमदार साउंड

इस पार्टी स्पीकर में 120W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें दो 3-इंच के फुल-रेंज ड्राइवर्स और एक अलग 4-इंच का वूफर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप साफ आवाज और दमदार बास देने में मदद करता है। इसमें वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलता है, जिससे यूजर्स बिना अलग से माइक खरीदे Karaoke का मजा ले सकते हैं।

म्यूजिक के साथ जलेंगी रंग-बिरंगी लाइट्स

स्पीकर में Party Aura Lights दी गई हैं। इनमें कई तरह के लाइटिंग मोड मिलते हैं, जो म्यूजिक के साथ पार्टी का माहौल बनाने में मदद करते हैं। इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ऊपर की तरफ बड़ा कैरी हैंडल भी दिया गया है।

12 घंटे तक चलेगी बैटरी

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Blaupunkt Atomik Knightz 25K एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक म्यूजिक चला सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, बैटरी कितनी देर चलेगी, यह म्यूजिक की आवाज, लाइटिंग और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा स्पीकर को IPX6 रेटिंग मिली है। इससे यह पानी की तेज बौछारों से सुरक्षित रहता है। ऐसे में इसे आउटडोर पार्टी और म्यूजिक सेशन के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है।