निगम के ड्राइवर रूट लगाकर सडक़ किनारे पार्क करेंगे गाडिय़ां
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हमीरपुर जिला में रविवार शाम पांच बजे के बाद कोई भी एचआरटीसी बस रूट पर नहीं दौड़ेगी। निगम की अधिकतर बसें शाम पांच बजे के बाद चलने वाली बसों को एडवांस में रूटों पर भेजा जाएगा, ताकि निगम के ड्राइवर-कंडक्टर समय पर दीपावली मनाने अपने घर पर पहुंच सकें। ऐसे में निगम प्रबंधन ने जिला भर के लोगों से आग्राह किया है कि अगर वह अपने रिश्तेदारों के यहां दीपावली मनाने की सोच रहे हैं, तो समय पर घर से निकलना सुनिश्चित करें। क्योंकि रविवार शाम पांच बजे के बाद उन्हें बसों की कमी से जूझना पड़ सकता है।
ऐसे में यात्री रविवार शाम के समय निगम की लोकल बसों का इंतजार न करें। यात्रियों को लांग रूटों पर ही निगम की बसे दौड़ती नजर आएगीं। बता दें कि हमीरपुर डिपो की बसें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली की शाम लोकल रूटों पर नहीं दौड़ेगी। शाम पांच बजे के बाद चलने वाले अधिकतर बस रूटों को एडवांस में ही भेजा जाएगा, ताकि यात्रियों को लोकल रूटों पर बसों की कमी से न जूझना पड़े। बताया जा रहा है कि हमीरपुर डिपो में पहले ही स्पैशल बसों के चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्योंकि निगम की अधिकतर बसें स्पैशल रूटों पर ही दौड़ रही है। हमीरपुर डिपो पिछले तीन दिनों से दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, बद्दी इत्यादि स्टेशनों को डिमांड के मुताबिक बसें भेजने में लगा हुआ है, ताकि यात्रियों को बेहतर बस सुविधा लांग रूटों पर मिल सके।
हमीरपुर डिपो की लोकल रूट की बसें आज शाम पांच बजे के बाद रूटों पर नहीं चलेंगी। इसके बाद चलने वाली बसों को एडवांस में रूटों पर भेजा जाएगा, ताकि निगम के ड्राइवर-कंडक्टर भी समय पर अपने घरों में दीपावली पर्व मना सकें। ऐसे में यात्री शाम के समय निगम की बसों का इंतजार न करें
राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
प्राइवेट बसों में ही सफर करना पड़ सकता है
निगम के ड्राइवर-कंडक्टर अपने-अपने रूट लगाकर बसों को सडक़ किनारे सेफ जोन में पार्क करेक घर के लिए रवाना होंगें, ताकि वह समय पर दीपावली पर्व मनाने घर पहुंच सकें। ऐसे में यात्रियों को शाम के समय प्राइवेट बसों में ही सफर करना पड़ सकता है।