पहले से भी दर्ज हैं आठ मामले, पुलिस खंगाल रही आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज
निजी संवाददाता-स्वारघाट
जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने स्वारघाट क्षेत्र में दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनएच-205 पर बाईफरकेशन के समीप दबट में नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली तो उसमें से 8.55 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। कार में सवार दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा घुमारवीं और सुरेंद्र कुमार जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस थाना स्वारघाट में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल सुरेंद्र कुमार पहले भी नशे के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2005 से 2022 के बीच आठ मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें सदर और तलाई थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं। इसके बावजूद उसका दोबारा चिट्टे के साथ पकड़ा जाना नशे के अवैध कारोबार में बार-बार संलिप्तता की ओर इशारा करता है। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।