आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता वोट चोरी के दें सबूत

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता देश में वोट चोरी के आरोप लगाने के बजाय जनता के सामने इसके ठोस सबूत पेश करें। एसआईआर की प्रक्रिया कांग्रेस के शासन काल में ही शुरू हुई थी, लेकिन आज कांग्रेस के नेता अपने ही संविधान और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर लोकसभा की होने बाली कांग्रेस के खिलाफ विशाल रैली भोटा चौक में भाग लेने के लिए रवाना होते समय बातचीत कर रहे थे।