राष्ट्रीय संत बाबा बालजी महाराज जी बोले; हेमानंद महाराज जी के गद्दी संभालने के बाद डेरा को चार चंद लग गए, भक्तों का तांता
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम नारी में पंचभीष्म पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे कोटि गायत्री महायज्ञ से समूचा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा हुआ है। वाराणसी से आए विद्धान लोकेंद्र शर्मा की देखरेख में प्रतिदिन यज्ञशाला में वेद माता गायत्री जी की पूजा अर्चना हो रही है। वहीं यज्ञशाला में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ब्राह्मण कोटि गायत्री का जाप भी कर रहे हैं। जिससे समूचा क्षेत्र वैदिक मंत्रों से गूंज रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह लगभग नौ बजे डेरा के अधिष्ठाता एवं श्री श्री 1008 वेदांताचार्य, विद्यालंकार हेमानंद जी महाराज अखंड धूने में अपने आसन पर विराजमान हुए। इसके बाद सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने अखंड धूने पर माथा टेका और महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में श्रद्धालुओं ने धर्मद्वार और निर्वाण समाधियों पर शीश नवाया, फिर देवतुल्य पांच पीपलों व यज्ञशाला की परिक्रमा की। वहीं, दूसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। इस दौरान डेरा के अधिष्ठाता हेमानंद जी महाराज ने राष्ट्रीय संत बाबा बालजी महाराज की उपस्थिति में व्यासपीठ की आरती उतारी। बालजी महाराज ने पंचभीष्म महोत्सव महोत्सव की महिमा का बखान किया। बखान किया।
साथ ही डेरा बाबा रूद्रानंद धाम की विशेषताओं का उल्लेख किया, जिस कारण डेरा की देश-विदेश में ख्याति है। उन्होंने अपनी ओर से आश्रम के अधिष्ठाता आश्रम के अधिष्ठाता हेमानंद जी महाराज को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की बात कही। साथ ही पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की बात कही। बालजी महाराज ने कहा कि हेमानंद महाराज की बड़ी कृपा हुई है,जिनके सानिध्य में कार्यक्रम में आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि जब से हेमानंद महाराज जी ने गद्दी संभाली है,डेरा को चार चंद लग गए हैं। उन्होंने कहा कि वृंदावन में भी आश्रम का निर्माण हो रहा है। वहीं डेरा में संगत के लिए बड़ा सभागार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह माता-पिता और कुल भी धन्य है जहां महाराज जी ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि संतों का जन्म नहीं बल्कि प्रकटोत्सव होता है। बालजी महाराज ने राधा कृष्ण आश्रम में अगले साल फरवरी माह में होने वार्षिक उत्सव का हेमानंद महाराज को भी निमंत्रण दिया। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज जी को भी नमन किया।
हेमानंद महाराज ने कहा कि हमें पूज्य बालजी महाराज का प्यार और दुलार मिलता है। जिसे आश्रम के भक्त भी आते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भटकी आत्माएं जो जन्म जन्म जन्मांतर से पाप करते आते हैं वो किसी की उन्नति और तरक्की देखकर अपने को वश में नहीं रख पाते। ऐसे लोग कुछ ना कुछ उठापटक करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु महाराज जी का तो न जाने इस जन्म का नहीं, बल्कि जन्म जन्मांतर का साथ है और उनका प्रेम है। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का मिलना बड़ा दुर्लभ होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे संत दिखावा नहीं करते बल्कि दिल से प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे संतों की छत्रछाया में पुण्य के भागी बन रहे हैं। हेमानंद महाराज ने कहा कि गौ माता हमारी राष्ट्र माता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को गौ माता की रक्षा करनी चाहिए। साथ ही घर-घर में गाय पालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संत एकजुट हैं। लेकिन दुष्ट आत्माएं हमारे में फूट डालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास पक्का होना चाहिए चाहे कोई कुछ भी कहे। पहले दिन वृंदावन से आए प्रसिद्ध कथावाचक लक्ष्मी नारायण तिवारी शास्त्री ने भागवत की महिमा सुनाई। भक्त निहाल हो गए।
ये भी रहे मौजदू
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्री बाबा रूद्रानंद जी ट्रस्ट के सचिव परवीन शर्मा, यूएसए से आए कुलभूषण शर्मा, दुबई से आए प्रदीप शर्मा, जीवन शर्मा, प्रवेश शर्मा, संजीव सहोड़, अनिल शाहजादा, सुभाष शर्मा, डेरा बाबा रूद्रानंद शिमला मंडल के प्रधान अरविंद शर्मा, अमृतसर मंडल के प्रधान नरेंद्र शर्मा, होशियारपुर मंडल के हरीश व राकेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।