धनेटा स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

स्कूल के अध्यक्ष बीएल चड्ढा ने छात्रों को सुरक्षित त्योहार मनाने का दिया संदेश
निजी संवाददाता-धनेटा
गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष बीएल चड्ढा ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों, कर्मचारियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनेना चड्ढा की देख-रेख एवं मार्गदर्शन में इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विद्यालय के निदेशक सतीश चड्ढा ने विद्यार्थियों को पारंपरिक एवं मर्यादित तरीके से दीपावली मनाने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं अलिशा भारद्वाज एवं यशिका धीमान ने विद्यार्थियों को स्वच्छ हरित एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई। बच्चों ने रात्रि 10 बजे के बाद पटाखे न चलाने ध्वनि प्रदूषण से बचने तथा निर्धारित साइलेंस जोन का सम्मान करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के लिए सुंदर दीपावली ग्रीटिंग कार्ड बनाए।