राष्ट्रीय संगोष्ठी में डा. प्रनीत चौहान ने हासिल किया तृतीय पुरस्कार

निजी संवाददाता- राजगढ़
इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के डा. खेम सिंह गिल अकाल कृषि महाविद्यालय में प्लांट पैथोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डा. प्रनीत चौहान ने शिमला में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक शोध प्रस्तुति श्रेणी में तृतीय सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।यह राष्ट्रीय संगोष्ठी आईसीएआर-केंद्रीय आलू अनुसंधानसंस्थान (सीपीआरआई) शिमला में आयोजित हुई। संगोष्ठी का विषय जलवायु अनुकूलन, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियां था। इसमें देश भर से वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डा. चौहान ने संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में टमाटर के फ्यूजेरियम विल्ट रोग का एकीकृत प्रबंधन विषय पर शोध प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थियों निखिता कौर एवं दीपिका भारद्वाज ने भी भाग लिया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. जसविंदर सिंह एवं डीन डा. सुनीता चंदेल सहित विश्वविद्यालय प्रशासन ने डा. चौहान एवं दोनों शोधार्थियों को बधाई दी।