12 से 17 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर क्रमिक धरने, 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का होगा घेराव
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में सीनियर सिटीजन हॉल कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला महामंत्री धनीराम चौहान, कुनिहार इकाई के वरिष्ठ प्रधान कृष्ण चंद वर्मा, महासचिव राकेश छतरी, विश्व सचिव देवेंद्र कुमार, जिला सचिव ओमप्रकाश गर्ग सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा 5 प्रतिशत महंगाई राहत की किस्त जारी करने के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही सरकार से मांग की कि शेष 10 प्रतिशत महंगाई राहत की किस्त तथा हाल ही में जारी की गई 5 प्रतिशत महंगाई राहत का एरियर भी शीघ्र जारी किया जाए।
वक्ताओं ने छठे वेतन आयोग के अंतर्गत पेंशनरों की लंबित देनदारियों, जिनकी राशि लगभग 10 से 12 हजार करोड़ रुपए बताई गई, का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की। इसमें लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी सहित अन्य सभी लंबित वित्तीय लाभ शामिल हैं। बैठक में पेंशनरों की देनदारियों के संबंध में प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि न्यायालय के निर्णय के अनुरूप पेंशनरों की लंबित देनदारियों का भुगतान बिना किसी देरी के किया जाए।इसके अतिरिक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूर्व में घोषित 50 हजार रुपए की किस्त तथा 3 प्रतिशत महंगाई राहत सहित 5 प्रतिशत महंगाई राहत का भुगतान करने की मांग उठाई गई।
शहरी निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2016 से नए वेतनमान के अनुसार मिलने वाले सभी वित्तीय लाभ भी तुरंत जारी करने की मांग की गई।बैठक में प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया गया कि 12 नवंबर से 17 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक क्रमिक धरने आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात 19 नवंबर को धर्मशाला में प्रदेश सरकार के विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा। बैठक में जेपी शाह, ताराचंद शर्मा, कृष्ण चंद्र वर्मा, राकेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश गर्ग, सुशील शर्मा, चेतराम तंवर, अमर सिंह, रामलाल, कंवर सिंह, जियालाल, भगवान सिंह, विजय पाठक, कमर्शियल, हरनाम सिंह, राजेंद्र धीमान, अशोक कुमार सहित भारी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग के आईटीआई अर्की से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए अजय कुमार ठोकर ने भारतीय
राज्य पेंशनर संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
वित्तीय लाभ की उठाई मांग
पेंशनरों की लंबित देनदारियों का भुगतान बिना किसी देरी के किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2016 से नए वेतनमान के अनुसार मिलने वाले सभी वित्तीय लाभ भी तुरंत जारी करने की मांग